पटना, जून 16 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से संबंधित मीडिया क्लिप के लगभग 400 पृष्ठों का संकलन मंगलवार को मीडिया प्रभारी प्रो. तारिक फातमी ने कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह और कुलसचिव प्रो.अबू बकर रिजवी को भेंट किया। इस संकलन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक निर्णयों, छात्र कल्याण कार्यक्रमों और अनुसंधान और नवाचार से जुड़े रिकॉर्ड शामिल है। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि मीडिया विश्वविद्यालय और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु है और यह संकलन अभिलेखीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कुलसचिव ने इसे विश्वविद्यालय की गतिविधियों का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज बताया और मीडिया प्रभारी प्रो. तारिक फातमी की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...