पीपीयू: 16 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में बजी ज्ञान की पहली घंटी
पटना, जुलाई 15 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) पटना अंतर्गत नए स्थापित 16 राजकीय डिग्री कॉलेजों में बुधवार को शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के साथ ही चार वर्षीय सीबीसीएस आधारित स्नातक पाठ्यक्रम की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो गईं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने संपतचक में नवस्थापित डिग्री कालेज का उद्धाटन करते हुए कहा कि यह कॉलेज बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के 211 प्रखंडों के नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, हिंदी-अंग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.