पीपीयू: विवि में ग्रीष्मावकाश में भी चलेंगी परीक्षाएं
पटना, मई 19 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने और छात्रों के हित को देखते हुए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 23 मई से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश के दौरान भी स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार संचालित होंगी। यह निर्णय बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और राज्यपाल सचिवालय पटना से प्राप्त निर्देशों के आलोक में लिया गया है। अधिसूचना में यह कहा गया है कि इस दौरान शिक्षकों से सहयोग लिया जाएगा। कुलसचिव ने कहा है कि अति आवश्यक होने पर शिक्षक पूर्ण आवासीय पता देकर सक्षम पदाधिकारी को सूचित कर कम समय के लिए मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं।अतिथि यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 20 से स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.