पटना, जुलाई 30 -- पीपीयू ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए गुरुवार को तीसरी मेधा सूची जारी कर दी। इस आधार पर कुल 32,917 विद्यार्थियों का विभिन्न कॉलेजों में नामांकन लिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पहली और दूसरी मेधा सूची के आधार पर 47,330 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा कर लिया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डिग्री कॉलेजों में नामांकन जारीनामांकन की प्रक्रिया डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि विद्यार्थी छह अगस्त तक आवंटित कालेजों में जाकर काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के बाद नामांकन ले सकते हैं। सात अगस्त तक कॉलेजों को नामांकन का सत्यापन का कार्य पूरा कर लेना होगा। तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थी नामांकन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। तीसरी मेधा सूची 'डीरिजर्व' है। यानी तीसरी मेधा सूच...