पटना, सितम्बर 1 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) की ओर से 14 और 15 सितंबर को अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा। इसमें पीपीयू अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी एक-दूसरे से टक्कर लेंगे। पीपीयू के स्पोर्ट्स प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेस, रिले रेस, शॉर्ट पुट, जैवेलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। विवि ने सभी कॉलेजों को अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेना सुनिश्चित कराने को कहा है। भाग लेने के लिए अपने कॉलेजों के खेल प्रभारी से मिलकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को कॉलेज का पहचान पत्र, आधार कार्ड, नामांकन रसीद और पूर्व के खेल प्रमाण-पत्र लेकर जाना होगा। यह भी पढ़ें- पीयू : अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता को तैयारी शुरू कई कॉलेजों ने स्क्रीनिंग को लेकर पत्र जा...