फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने फरीदाबाद में समाधान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पीपीपी से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया भी मौजूद रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. खोला ने नागरिकों और अधिकारियों से सीधा संवाद कर जमीनी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र योजना से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता आई है और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की देरी या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को तय समय सीमा में शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने क्रिड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों की प्रगति जानी। तुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.