गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) पोर्टल पर पारिवारिक आय अपडेट होने के बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मियों को वेतन मिलेगा। सरकारी विभागों में तैनात सैकड़ों कर्मियों को चार महीने से वेतन नहीं मिले है। पीपीपी का सत्यापन कराने के लिए कर्मी एसडीसी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कर्मियों का पीपीपी सत्यापन नहीं हुए हैं। कई विभागों और संविदा (कांट्रेक्ट) कर्मचारियों का अधूरा डेटा सरकारी कामकाज में रुकावट बना हुआ है। इसी कारण सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि 20 दिन के भीतर सभी कर्मचारियों की आय डिटेल अपडेट और सत्यापित करवाई जाए। देरी होने पर संबंधित विभागों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। क्योंकि अगस्त 2019 से दिसंबर 2021 के बीच नियुक्त हुए बड़ी संख्या में कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने अब तक प...