पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। नगर पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर आगामी योजनाओं और अब तक के किए गए कार्यों पर विस्तार से जानकारियां दीं। बताया कि अगले दो साल में पालिका की तरफ से कई मिसाल काम करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें साफ सफाई के अलावा सड़कों व रख रखाव की स्थितियां मिसाल बनेंगी। अब तक के अपने तीन साल के कार्यकाल में जिले में 173 हाईमास्ट, 6900 एलईडी से शहर रोशन करने का दावा करते हुए पालिकाध्यक्ष डा.आस्था ने दावा किया है कि शहर में ऐसे ऐसे मार्ग बनवाए गए हैं। जिनको बरसों से किसी ने नहीं पूछा। यह भी पढ़ें- दिबियापुर की सड़कें होंगी रोशन, सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम करीब 154 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया। शहर के नजीर बने नेहरू ऊर्जा उधान समेत दामोदार पार्क, खकरा पार्क, रामस्वर...