एटा, अप्रैल 7 -- शहर में जीटी रोड स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड के दिन जल्द ही सुधरने वाले हैं। दशकों से उपेक्षा के शिकार इस बस स्टैंड को अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधुनिक रूप देने की तैयारी है। 5220 वर्गमीटर में बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। एटा बस स्टैंड की प्राइम लोकेशन और व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए इसे आधुनिक बस पोर्ट के रूप में विकसित करने की सिफारिश की गई है। शासन ने इसे अब मंजूरी दे दी। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार नए बस स्टैंड का निर्माण निजी निवेश के माध्यम से होगा। इसमें यात्रियों के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं होंगी।य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.