गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का संचालन किया जाएगा। इसके तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुक्रवार को प्रस्ताव जारी कर दिया है। चार अगस्त को इस टेंडर को खोला जाएगा। गांव खेड़की माजरा की जमीन पर करीब 30 एकड़ में जीएमडीए ने 883 बिस्तरों का अस्पताल तैयार किया है। इसमें 150 सीट का मेडिकल कॉलेज शामिल है। इसके निर्माण पर करीब 620 करोड़ रुपये की लागत आई है। सफल बोलीदाता को 210 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में उपकरण और फर्नीचर का बंदोबस्त करना होगा। इस प्रस्ताव में शर्त है कि सफल बोलीदाता को 24 महीने के अंदर अस्पताल का संचालन शुरू करना होगा, जबकि 36 महीने में मेडिकल कॉलेज को शुरू करना होगा...