नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में 'श्रीनिवास स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता' के द्वितीय चरण के अंतर्गत हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय क्या बेहतर अवसर की तलाश में उत्तराखंड से पलायन करना नैतिक रूप से उचित है था। इस विषय पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कविता भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार नगद पुरस्कार एवं शील्ड अपने नाम की। वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. नीरजा टंडन, डॉ. नवीन शर्मा एवं डॉ. चंद्र प्रकाश शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं वि...