गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- पीपीगंज. हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज नगर के प्रमुख व्यापारियों की मौजूदगी में व्यापार मंडल कल्याण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने की। उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा पीपीगंज बाजार को व्यवस्थित सुरक्षित और ग्राहक हितैषी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि व्यापार जगत क्षेत्रीय विकास की रीढ़ है और इसे बेहतर बनाने के लिए सभी व्यापारियों की एकजुटता आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से माना गया कि अव्यवस्थित बाजार व्यवस्था ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए परेशानी का कारण है। इस दिशा में व्यापार मंडल द्वारा किए गए कुछ प्रारंभिक कदमों जैसे दुर्गा मंदिर...