गोरखपुर, अप्रैल 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर एक बार फिर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। होम डिलिवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से तय दर से अधिक पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।ज्ञात हो कि आशीष इंडेन गैस सर्विस पीपीगंज को लगभग एक माह पूर्व कालाबाजारी के आरोप में सील कर दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र के करीब 38 हजार उपभोक्ताओं को छह अलग-अलग गैस एजेंसियों से संबद्ध कर सिलेंडर वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआती दिनों में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के गोदाम से बुकिंग के आधार पर सिलेंडर ले रहे थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से एजेंसियों द्वारा होम डिलिवरी शुरू की गई...