गोरखपुर, जून 20 -- पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम सभा के टोला रमवापुर में शुक्रवार देर शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान परदेशी निषाद की पुत्री रोशनी निषाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय उसके पिता घर पर ही मौजूद थे। किसी काम से कमरे की ओर गए तो उन्होंने बेटी को छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा ह...