गोरखपुर, जून 27 -- पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर में शुक्रवार को हनुमान जी राम जानकी एवं भगवान शंकर के परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पुरोहित के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष गूंजते रहे जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर चौराहा, पशु बाजार चौराहा, नगर के मुख्य मार्गों, शिव मंदिर चौराहा तथा अंधरा बाबा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्व...