लखनऊ, जून 6 -- उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस प्रोन्नत अधिकारी) संघ ने विभिन्न वेतनमानों में रिक्त पदों पर पदोन्नति और तैनाती के लिए समय अवधि को शिथिल करने और वेतन निर्धारण विसंगति की जांच कराने की मांग की है।पीसीएस पदोन्नति संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज को पत्र लिखकर रिक्त पदों का आंकड़ा साझा किया है। उन्होंने मांग की है कि विभिन्न स्तर पर बड़ी संख्या में रिक्त पदों को उपलब्ध वेतनमान के अधिकारियों या नियमों को शिथिल करते हुए भरा जाए। इससे पात्र अधिकारियों को समय से पदोन्नति का लाभ भी मिल सकेगा। संघ ने इसके अलावा वेतन निर्धारण की विसंगति की जांच कराने की मांग भी की है।उन्होंने कहा है कि कथित रिकवरी/वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए। खासकर नायब तहसीलदार व तहसीलदार के पद पर पद...