पूर्णिया, सितम्बर 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में पारादीप फॉस्फेटिक लिमिटेड के 15 कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा और मधेपुरा जिले से आए कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.एम. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. सिंह ने मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग और खेत बचाओ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर रखने के साथ अनावश्यक खर्च कम किया जा सकता है। वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार ने धान में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं, कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ....