कानपुर, फरवरी 24 -- पीपीएन कॉलेज के छात्र रितिक वर्मा ने सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रितिक ने एमएससी रसायन विज्ञान से 2022-24 में उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। वर्तमान में वह महाविद्यालय में पीएचडी शोधार्थी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता रितिक की व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ-साथ संस्थान के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण, समर्पित गुरुजनों और शोधपरक संस्कृति की भी जीत है। रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. निधि श्रीवास्तव, प्रो. मोनल सिंह, प्रो. धनंजय सिंह, डॉ. अनीता राय, डॉ. सुधा अग्रवाल, डॉ. यशवीर गौतम, रोहित कुमार मौर्या और डॉ. अनूप कुमार गुप्ता ने भी रितिक को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...