कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। पं. पृथ्वी नाथ (पीजी) कॉलेज की महिला शतरंज टीम ने नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन चेस चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में हुई थी। कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने आस्था सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुहेत रजा ने भी आस्था की सराहना की। कोच सत्येंद्र शंकर शुक्ला की मेहनत को सराहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...