जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने झारखंड में पीपीआर लागू करने और ग्रामीण लाइसेंस के मुद्दे को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। एसोसिएशन का कहना है कि इन दोनों विषयों पर स्पष्ट नीति और कानूनी दिशा-निर्देश की आवश्यकता है। हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में मानस मुखर्जी, गुलाम सरवर, विशाल कुमार पांडेय, पियूष चटर्जी और बिनय कुमार याचिकाकर्ता के रूप में शामिल हैं। याचिका के माध्यम से फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा और व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.