पीपा पुल हटाने का कार्य शुरू
बाराबंकी, जून 13 -- रामनगर। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय सेतु क्षेत्र के पास बने पीपापुल को हटाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पीपापुल के आठ पीपों को क्रेन की मदद से उठाकर बड़े वाहनों पर लादकर प्रयागराज भेजा गया। अब सभी पीपों व अन्य सामानों को प्रयागराज ले जाया जाएगा। पीपापुल करीब दो महीने चला। बता दें कि सरयू नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत के चलते यह पीपा पुल लगभग 6 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था, जिसका उद्देश्य नदी पर छोटे वाहनों के आवागमन को सुचारू रखना था। यह भी पढ़ें- अब 16 जून से टूटेगा डेंगुरपुर पीपे का पुल अब संजय सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पीपा पुल की आवश्यकता समाप्त हो गई है। जिसके चलते विभाग ने इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.