प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- झूंसी। पुरानी झूंसी का एक युवक गुरुवार रात मेला क्षेत्र से घर आते वक्त झूंसी की तरफ पीपे के पुल के पास से गहरे गड्ढे में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुरानी झूंसी निवासी 25 वर्षीय गौरव पांडेय पुत्र स्व. प्रदीप पांडेय की गुरुवार रात करीब 10 के मेला क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण उसकी बाइक पीपा पुल के पास नाले में गिर गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...