खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना अंतर्गत कोसी नदी पर बना वीरवास व कपसिया पीपा पुल रविवार को दुरुस्त कर लिया गया। वही शाम में आवागमन का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुल के द्ज्ञिञणी छोर का हिस्सा कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद कटाव होने से गत 28 मई को धंस गया था। शनिवार को पोकलेन मशीन से पुल के धंसे भाग के एक्सटेंशन का काम शुरू किया गया था। गत शुक्रवार को बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था। वही शनिवार को मौसम ठीक रहने पर काम में तेजी आई थी। पुल का दक्षिणी छोर धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर नाव की सवारी करने की मजबूरी पिछले चार दिनों से बनी हुई है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी बारिश में तीसरी बार टूटा नैनीजोर गंगा नदी में बना पीपा पुल हालंाकि सरकारी योजना के म...