गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर। नारी पचदेवरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गंगा में खड़े होकर प्रदर्शन किया। सपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। लोगों ने गंगा में पीपे के पुल के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से गाजीपुर और चंदौली के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। जिससे रामपुर मांझा, पहाड़पुर, धनईपुर, बेलासी और रसूलपुर सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और गंगा किनारे उत्पादित सब्जियां, दूध व अन्य उत्पाद बड़ी मंडियों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...