सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी । पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी गांव में गुरुवार की शाम अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।मृतक की पहचान रामपुर परोरी गांव निवासी शिवधारी बैठा के पुत्र वकील बैठा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वकील बैठा जन्म से ही दिव्यांग थे। घटना में मृतक के पिता शिवधारी बैठा, मां तथा पंकज बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।मृतक के भाई संतोष बैठा ने बताया कि घर के पास स्थित एक पुराने पीपल के पेड़ के नीचे परिवार के लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान अचानक पेड़ गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से वकील बैठा की मौके पर ही मौत हो गई,...