बदायूं, जून 24 -- गांव कसूनगला में पीपल काटने पर खेत मालिक, ठेकेदार और ड्राइवर पर वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने ठेकेदार द्वारा काटी गयी लकड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने लकड़ी रेंज को सुपुर्द कर दी है। गांव कसूनगला निवासी सरनाम के खेत में विशाल पीपल का पेड़ खड़ा था, जिसे उन्होंने फरीदपुर बरेली के ठेकेदार मोहम्मद नवी को बेंच दिया। जब ठेकेदार ने पीपल काटना शुरू किया तो लोगों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद किसी ने पीपल काटने की शिकायत डीएफओ से कर दी। डीएफओ ने संज्ञान लेते हुये रेंज की टीम सक्रिय कर दी। यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा से सटे जंगल से लकड़ी तस्करी करने का आरोप टीम मौके पर पहुंची तब तक ठेकेदार अपने लोगों के साथ लकड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में लकड़ी ठेकेद...