हापुड़, मई 19 -- हापुड़, गांव असरा स्थित पीपलेश्वर महादेव शिव मंदिर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्वानों ने सबसे पहले विधिवत रूप से पूजन किया। इसके बाद मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महादेव के भजनों पर भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। अंत में भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार, रोहित, रजत सिंघल, अभिषेक गोयल, मनीष मक्खन, सुभाष प्रधान, पुनित गोयल, विधायक विजयपाल आढ़ती आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...