बिजनौर, जून 29 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं की प्रगाढ़ आस्था के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पंडित आचार्य पंकज देवरानी ने यजमान बने दस दंपत्तियों के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कराया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियों का शाही जल स्नान व पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजि विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया。

धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बद्रीनाथ से आए पुजारी पंडित आर्चाय पंकज देवरानी ने भगवान की मूर्तियों का शाही जलास्नान,चरणामृत स्नान,अन्न स्नान,फल स्नान,पुष्प स्नान व घृत स्नान के बाद पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात सर्वप्रथम...