रामपुर, फरवरी 28 -- खैर के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर हमेशा बदनाम रहने वाली पीपली वन क्षेत्र की सलारपुर रेंज के एक और अफसर को नाप दिया गया। करीब डेढ़ माह पूर्व सलारपुर रेंज का कार्यभार ग्रहण करने वाले वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार पर शुक्रवार को गाज गिर गई। कार्य में लापरवाही पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि बीते छह माह में दो रेंजर, दो डिप्टी रेंजर, एक वन दारोगा समेत तीन वन रक्षकों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर चुका है। मालूम हो कि वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने करीब डेढ़ माह पूर्व बरेली से यहां आकर पीपली वन क्षेत्र स्थित सलारपुर रेंज का कार्यभार संभाला था। लेकिन, पूर्व की भांति न तो अवैध कटान रुक सका और न ही खैर की लकड़ी की तस्करी। पिछले दिनों पीपली वन क्षेत्र से काटी गई खैर की लकड़ी पंजाब से एक वाहन में पकड़ी गई थी...