पीपली वन में सफाई के नाम पर पेड़ों का कटान
रामपुर, मार्च 14 -- मिलक खानम क्षेत्र के पीपली वन में इन दिनों सफाई अभियान के नाम पर पेड़ों के कटान का मामला सामने आ रहा है। वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों के काटे जाने की खबर से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि सफाई की आड़ में बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जाता है कि पीपली वन क्षेत्र पहले से ही वन तस्करों की गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। यहां सागौन, खैर और शीशम जैसे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। वन विभाग और तस्करों के बीच टकराव की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में सीमित हरियाली वाले इस क्षेत्र में पेड़ों का कटान वन संपदा को और कमजोर कर सकता है। इसी तरह पेड़ों की कटाई होती रही तो आने वाले समय में वन क्षेत्र का स्वरूप प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.