रामपुर, अप्रैल 28 -- दढ़ियाल। थाना टांडा क्षेत्र के गांव पीपली नायक में मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। विगत दिनों महिलाओं को दिए जाने वाला तैंतीस प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को विपक्ष द्वारा संसद में गिरा दिया था। इसी के विरोध में नगर में मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव पीपली नायक में महिलाओं द्वारा आक्रोश पद यात्रा निकाली गई जो पीपली से लाड़पुर बीबी, सरकथल रोड़ से गांव महमदपुर, मझरा होती हुई मोहल्ला जनता महाविद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। इस पद यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा टांडा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवनीत चौहान, महेंद्र सिंह सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीपाल सिंह चौहान, वेदपाल सिंह, उमेश सैनी, नेहा शर्मा, अंजली कुमारी, रीना कुमारी और साजिया आदि रहे। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली यह भ...