जामताड़ा, जून 5 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।जामताड़ा-मिहिजाम एनएच-419 पर थाना क्षेत्र के पीपला-साकीपाथर मोड़ के बीच गुरुवार को महिंद्रा थार और मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं मिहिजाम पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार मालवाहक टेंपो (डब्ल्यूबी 37 ई 5907) का चालक जामताड़ा से रसगुल्ला पहुंचाकर मिहिजाम लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से मिहिजाम से जामताड़ा की ओर जा रही महिंद्रा थार (यूके 07 एचके 1615) ने पीपला गांव के समीप टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- एनएच-19 पर गैस सिलेंडर लदी गाड़ी की टक्कर से प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत- पेज 3 लीड घटना में बिंदापा...