आगरा, जनवरी 5 -- थाना छत्ता क्षेत्र अंतर्गत पीपलमंडी इलाके में दिनदहाड़े एक ज्वेलर से मोबाइल फोन लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित टूटी हुई अंगूठी बनवाने के बहाने उनकी दुकान पर आया और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल लूट ले गया। सदर बाजार निवासी बालकिशन वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पीपलमंडी में आभूषण की दुकान है। एक जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और टूटी हुई अंगूठी बनवाने की बात कहने लगा। बातचीत के बाद आरोपित ने मौका पाकर उनके हाथ से सैमसंग का मोबाइल फोन झपट लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपित फरार हो गया। दुकानदार ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.