हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पीपलपोखरा गांव में सोमवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने ग्राम प्रधान विनोद निगलटिया के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विकास ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, नीरज पंत, बीएस कोरंगा, त्रिलोक कोश्यारी, नवीन उप्रेती, मनीष आर्य, खीमानंद पांडेय, गोपाल मेहता, एनएस अधिकारी, कमल बिष्ट, देवराज मर्तोलिया, दिनेश दानू, राजेंद्र बिष्ट, भोपाल मेहरा, गणेश पपने, आरबी पाल, हरीश दानू, एमएस तड़गी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...