पीपलगांव में फायरिंग का आरोपी बंदूक संग गिरफ्तार
रामपुर, जून 16 -- भोट। एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के पीपलगांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग के मामले में पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपियों को बारह बोर की एक देशी बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। थाना क्षेत्र के पीपलगांव का मजरा जटपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। जिसमें एक पक्ष द्वारा अवैध असलहों से फायरिंग की थी। फायरिंग में छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था तथा 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मंगलवार को थाना स्तर पर गठित टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया। इस दौरान एक आरोपी फैजान के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.