चमोली, अगस्त 15 -- चमोली जिले के पीपलकोटी टनल हादसे में मलबे में दबे छत्तीसगढ़ और झारखंड के तीन मजदूरों का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया। रेस्क्यू टीमें टनल में भरे पानी के बीच उन्हें तलाशने का प्रयास कर रही हैं। टनल में भरा पानी निकालना बचाव दल के लिए चुनौती बना है। गुरुवार शाम हुए भूस्खलन के बाद टनल में बहुत ज्यादा पानी भर चुका है। रेस्क्यू दल पांच मोटर पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो रहा है। सूत्रों के अनुसार टनल में जगह कम होने की वजह से भारी मशीनों को भीतर ले जाना भी कठिन हो रहा है। टनल से पानी को निकालने के लिए मोटर पंपों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। इस वक्त एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के 125 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ...