मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी। उत्पाद सहायक आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को पीपराकोठी थाना क्षेत्र के चंद्रहिया सलेमपुर वार्ड संख्या एक में छापेमारी की गई। इस दौरान 702 लीटर स्प्रिट बरामद की गई थी। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह अपने घर के सामने खेत के नाले में 27 जरकीन स्प्रीट छुपाकर रखा था। प्रत्येक जरकीन में 26-26 लीटर स्प्रीट रखी गयी थी। उन्होंने बताया कि तस्कर इससे तीन हजार लीटर से अधिक शराब बना सकते थे। गुरुवार की देर रात शराब तस्कर जम्मू बैठा के घर हुई छापेमारी में मिला स्प्रिट पीपराकोठी से बरामद स्प्रिट ही है। स्प्रिट में पानी मिलाकर लोगों ने सेवन किया है। जांच में मेथनॉल पाया गया है जो शुद्ध रुप से जहर है।थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज ढाका थाना क्षेत्र के बिसरह...