मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, हिप्र.। जहरीला पदार्थ पीने से मौत के मामले में चल रही छापेमारी के दौरान 02 अप्रैल को पीपराकोठी से बरामद स्प्रिट जहरीली पाई गई। स्प्रिट बरामद होने के बाद परीक्षण के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में शुद्ध मेथनॉल पाई गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा कोठी के सलेमपुर से बरामद 700 लीटर जब्त स्प्रिट की केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट आई है, जिसमें मेथनॉल पाई गई है। जब्त स्प्रिट की इसी खेप का कुछ हिस्सा तुरकौलिया के परसौना व बालगंगा में शराब तस्करों को भेजा गया था। पुलिस ने समय रहते इसे जब्त कर लिया, अन्यथा पूरी खेप की सप्लाई हो जाती तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी। एसपी ने कहा कि एसआईटी ने बहादुरी का काम किया है। एसआईटी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।कार्रवाई तेज: जहरीले पदार्...