मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर मुजफ्फरपुर टू मोतिहारी वाले ओवर ब्रिज पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मेहसी धरियारी के आशीष प्रियदर्शी (35) के रूप में हुई। वे आरबीएल बैंक में बिहार झारखंड के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह किसी विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए अपने घर से मोतिहारी जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप और बरकुरवा के बीच ओवर ब्रिज पर तेजी से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। मौके पर ही बैंककर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए भेजने की कोशिश की। परंतु घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई थी। घटना को कारण अफरातफरी मच गई। ओवर ब्रिज पर आधे घं...