मोतिहारी, मई 3 -- पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में चोरी कर ली। इसमें नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान चोरी हो गई। पीड़ित राजेश्वर साह ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गृहस्वामी नेपाल और रक्सौल में रहकर व्यापार करते हैं और घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने विश्वनाथ साह और राजेश्वर साह के घरों में घुसकर अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वॉड को बुलाया जा रहा है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- रुन्नीसैदपुर में 10 भर सोना और 90 भर चांदी समेत नकदी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...