मोतिहारी, जून 7 -- पीपराकोठी। बेलपार में वज्रपात की घटना से भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे दो परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। गांव में एक कटहल के पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने राजदेव महतो और नगीना महतो की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फूस से बनी झोपड़ियां और तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते चार झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। जिसमें घर में रखे कपड़े, जेवरात, अनाज, बर्तन, नकदी राशि तथा दो साइकिल सहित सभी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई जगहों पर बिजली आपूर्ति हुई ठप इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने आजीविका और आवास का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...