पीपरगांव मंडल की बैठक
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- बल्दीराय। भारतीय जनता पार्टी पीपरगांव मंडल की बैठक जिला उपाध्यक्षएवं मंडल प्रभारी पीपरगांव आशीष सिंह की उपस्थिति में चन्दौर एवं महमूदपुर में मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राजमणि पाण्डेय एवं प्रदीप पाण्डेय, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, विजय पाण्डेय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.