मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश मकान से लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।गांव पीनना निवासी रवि अपने तीन बच्चों के साथ मकान में मौजूद था। उसकी पत्नी अपने मायके गांव पुरबालियान में गयी थी। शनिवार की शाम के समय लगभग पांच बजे चार बदमाश मकान में घुस आए। बदमाशों ने यह कहकर दरवाजा खुलवाया कि वे उसकी बहन की ससुराल से आए है। मकान में घुसते ही बदमाशों को आंतकित कर बंधक बना लिया और कमरों की तलाश लेकर लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। युवक का कहना कि बदमाश लगभग 45 मिनट मकान में मौजूद रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद पुलिस को सूचना नही दी गयी। रात्रि में शहर कोतवाली प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.