बागेश्वर, जनवरी 23 -- जिले में वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने ऋतुराज का पीले वस्त्र पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर घर-घर में ज्ञान की देवी सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने अपने आराध्यों को जौं के पौधे अर्पित कर एक दूसरे के सिर पर रखा और उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की। इस पर्व पर लोगों ने कई प्रकार के व्यंजन बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर पड़ोस में बांटा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के घोष के साथ पवित्र सरयू में डुबकी लगाई और पौराणिक बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। इधर सूरजकुंड स्थित सरयू के तट, कपकोट के तप्तकुंड और बैछम स्थित भद्रतुंग में बच्चों के चूड़ाकर्म और जनेऊ संस्कार कराए। सूरजकुंड में इन संस्कारों को कराने के लिए लोग दूर-दूर से वाहन बुक कराकर आए थे। बसंत पचंमी पर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.