सिद्धार्थ, अप्रैल 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकड़ी चौधरी गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे हुए थे। डीजे की धुन पर बजते धार्मिक गीतों के बीच श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का दृश्य आकर्षक और आस्था से परिपूर्ण रहा। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पिपरा, मधवापुर, संग्रामपुर, सेमरी, झकहिया गांव होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर पहुंची। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू जहां आचार्य शिव कुमार शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में ...