चतरा, जून 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। बिरहोर टोला में चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएचओ व एएनएम संगीता ने बिरहोर परिवारों का इलाज किया। इस आयोजन में बिरहोर परिवार के सभी बच्चे बूढ़े नौजवानो का स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवा का भी वितरण किया गया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी बिरहोर परिवारो का स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज किया गया है। सभी बीमार बिरहोर परिवार मौसमी बीमारी की चपेट में है। कोई सर्दी खांसी बुखार समेत अन्य बीमारी की चपेट से ग्रसित है, उन्हें इलाज कर दवा दी गई है। उन्होंने बिरहोर परिवारों को साफ सुथरा कपड़े पहने, प्रत्येक दिन स्नान करने समेत अन्य जीवन जीने की कला को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...