मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट बीस मई से पीतांबरा मां बगलामुखी का जन्मोत्सव मनाएगी। अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया की पहले दिन बीस मई को कलश यात्रा के साथ सभी दस महाविद्याओं एवं मां पीतांबरा का आह्वान किया जाएगा। 21 मई को मां बगलामुखी देवी का पूजन, आह्वान,रूद्राभिषेक होगा। अंतिम दिन 22 मई को संकट मोचन यज्ञ एवं भंडारा होगा। इन आयोजनों के लिए 13 मई को जिगर कालोनी स्थित चांद मारी के पास भूमि पूजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...