फिरोजाबाद, मार्च 8 -- सुहाग नगरी में बच्चू बाबा आश्रम के निकट चल रही 1108 कुंडीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ में तीसरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कलश यात्रा के बाद दूसरे दिन रविवार को महायज्ञ स्थल पर सुबह पंचांग पूजन और वेदी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। यज्ञाधीश स्वामी रामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही यज्ञ स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी शुरू हो गई। मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञशाला प्रवेश पंचांग पूजन एवं बेदी पूजन का अनुष्ठान कराया गया। दोपहर बाद समारोह मंडप में राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास मनोज अवस्थी ने श्रद्धालुओं को राम कथा का महत्व बताते हुए सती और भगवान राम की मुलाकात के प्रसंग का रोचक वर्णन किया।जब मनुष्य सच्चे हृदय से भगवान को जान लेता है, तब उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.