झांसी, जून 20 -- झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के दौरे का आगाज शनिवार को पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ के दर्शन-पूजन से किया। वह सुबह 10:15 बजे विशेष विमान से दतिया की हवाई पट्टी पर उतरे। उन्होंने बगुलामुखी माई और प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया। तय कार्यक्रम से करीब 5 मिनट देरी से पहुंचे योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में मध्यप्रदेश सरकार ने कड़े बंदोबस्त किए। उनका स्वागत मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने किया। यहीं नहीं एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। अर्श से फर्श तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। इसके अलावा सादी वर्दी में भी सिपाही तैनात किए गए। खास बात यह रही कि वीवीआईपी मूवमेंट के चलते करीब डेढ़ घंटे तक आम भक्तों के लिए पीतांबरा पीठ ...