नई दिल्ली, जुलाई 7 -- तांबे के बर्तन घरों में आज भी खूब इस्तेमाल होते हैं। खासकर तांबे की तली वाले पतीले, सॉस पैन, भगोने या जग; रोजमर्रा की कुकिंग में काफी यूज किए जाते हैं। शुरुआत में तो ये काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं, लेकिन समय के साथ ही इनपर कालापन और धब्बे जमा होने लगते हैं। दरअसल लगातार कुकिंग, साथ ही हवा और नमी के संपर्क में आने की वजह से तांबे की सतह पर ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया होने लगती है। इस वजह से तांबे के बर्तन काले और गंदे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने का ये वाला हैक आपको जरूर जान लेना चाहिए। आपको कोई महंगा क्लीनर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेस्ट बात है कि आप इस ट्रिक से पुराने पीतल के बर्तनों को भी बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन वाली ये कमाल की क्लीनिंग टिप।तांबे-पीतल के बर्तनों को कैसे साफ ...